शिमला, जून 17 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले छह दिनों तक बदला-बदला रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 17 से 19 जून तक कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे सेब, आड़ू, प्लम, खुबानी जैसे गुठलीदार फलों और मौसमी सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। प्रदेश में पहले भी कई बार ओलावृष्टि से बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।शिमला का मौसम कैसा बुधवार सुबह शिमला में मौसम मिला-जुला रहा। शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे तो बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी कहीं बादल तो कहीं धूप का दौर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज अलग-अ...