मनाली, जून 1 -- Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में जून के महीने में भी बर्फ गिर रही है। राजधानी शिमला और मैदानी इलाकों में बीती रात हुई बारिश के बाद जहां रविवार को मौसम साफ बना हुआ है वहीं मनाली और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। हिमाचल प्रदेश की ऊंची पर्वत श्रंखलाओं पर हो रही बर्फबारी से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलंग, कुकुमसेरी और ताबो जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है। केलंग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। ताबो और कुकुमसेरी में भी न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.7 और 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया ...