शिमला, अक्टूबर 16 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रुक-रुककर बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में सात सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, चंबा जिले के साच पास में देर रात करीब दो से ढाई फीट ताजा बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद साच पास और आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। पांगी घाटी को जोड़ने वाला साच पास मार्ग बंद हो गया है। पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में अक्टूबर में ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लाहौल-स्पीति में दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस और कुकुमस...