हिमाचल प्रदेश का मौसम हुआ सुहावना; चार दिन आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
शिमला, जून 2 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में जून की शुरुआत के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। अब भीषण गर्मी का असर कम लगने लगा है। मंगलवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अब 3 से 6 जून तक लगातार चार दिन प्रदेश के कई जिलों में आंधी, गर्जन, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 3 से 7 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा और कई क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक 26 मिलीमीटर वर्षा सोलन जिले के कंडाघाट में दर्ज की गई। वहीं शिमला जिले के पर्यटन स्थलों कुफरी और फागू में 16-16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.