शिमला, मार्च 12 -- हिमाचल प्रदेश सरकार की अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर एंट्री फीस में बढ़ोतरी करने के जवाब में अब पंजाब सरकार ने भी हिमाचल के रजिस्टर्ड वाहनों पर पंजाब में एंट्री टैक्स लगाने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में यह जानकारी दी है। चीमा ने कहा कि स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग और कानूनी विशेषज्ञों की इस पर राय ली जाएगी और यदि प्रावधान होगा तो एंट्री टैक्स लगाया जाएगा।हिमाचल सरकार पर बरसे वित्त मंत्री चीमा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हिमाचल प्रदेश सरकार की अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर भारी भरकम एंट्री फीस वसूलने पर कड़ी आलोचना की और कहा कि वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों के लोगों पर इस तरह के बोझ डाल रही है।ची...