शिमला, अप्रैल 15 -- हिमाचल प्रदेश का 79वां हिमाचल दिवस बुधवार को पूरे प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय समारोह किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें क्लास-I और क्लास-II अधिकारियों के वेतन से 3 प्रतिशत की अस्थायी कटौती (डिफरमेंट) को वापस लेने का बड़ा फैसला प्रमुख रहा।इन के वेतन में जारी रहेगी कटौती मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। हालांकि मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव, डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में 30 और 20 प्रतिशत की अस्थायी...