शिमला, जनवरी 19 -- हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति का ताबो माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। 22 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है।मौसम बिगड़ने की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 25 जनवरी के बीच पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सबसे ज्यादा सक्रिय होगा। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदा...