हिमाचल के 9 शहरों में तेजी से गिरा तापमान, कब होगी बारिश और बर्फबारी? IMD ने बताया
शिमला, अक्टूबर 22 -- Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति जिला के ताबो में वीरवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केलांग में यह 0.5 डिग्री रहा। राज्य के नौ शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। वीरवार को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। इस दौरान मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर भी अपडेट दिया है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से धूप खिलने के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मैदानी इलाकों में दिन के समय हल्की तपिश महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ रहा है। वीरवार को भी राज्य में मौसम साफ है और सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.