शिमला, अगस्त 3 -- हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों में अगले 24 घंटे, यानी 4 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से नदी-नालों और खड्डों से दूर रहने, भूस्खलन वाले इलाकों में सावधानी बरतने और बिना जरूरी काम के जोखिम वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 9 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सोमवार सुबह शिमला शहर और आसपास के इलाकों में धुंध और बादलों का असर बना रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं हल्की बारिश हुई, कहीं बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर धूप भी निकली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक मौ...