शिमला, जून 18 -- कॉलेजों में पढ़ाई के साथ अब नौकरी का अनुभव भी मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के हजारों छात्रों के लिए इस शैक्षणिक सत्र से उच्च शिक्षा का स्वरूप कुछ बदलने जा रहा है। अब कई कॉलेजों में छात्र केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पढ़ाई के दौरान ही उद्योगों से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के 27 सरकारी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों में एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू करने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. हरीश कुमार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार बी.कॉम के तहत कई रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा तथा मानव संसाधन संचालन जैसे कोर्स शामिल हैं। ...