हिमाचल के 10 जिलों में अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से हवा भी चलेगी
शिमला, जून 19 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की दस्तक से पहले मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ गई, जबकि राजधानी शिमला में शाम के समय हुई हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते के मध्य तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। बारिश के पूर्वानुमान की बात करें तो मौसम विभाग ने 20 और 21 जून के लिए लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के शेष 10 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। 22 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। 23 और 24 जून ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.