नाहन, अक्टूबर 27 -- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन कस्बे के कुछ हिस्सों में दो समुदायों के बीच विवाद के हिंसक रूप लेने के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर की जिलाधिकारी प्रियंका वर्मा ने सोमवार देर रात यह आदेश जारी किया। अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब से सिख एवं वाल्मीकि समुदायों के लोग अपने-अपने समुदायों के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए वाल्मीकि चौक पहुंच सकते हैं। नाहन के वाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को सिख समुदाय द्वारा स्वागत द्वार लगाए जाने को लेकर दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित 14 लोग घायल हो गए। सरकारी...