शिमला, अगस्त 16 -- हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 दर्ज की गई। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। खास बात यह है कि दो दिन पहले शुक्रवार को भी चम्बा में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। लगातार आ रहे झटकों के बीच अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 और 18 अगस्त को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 17 अगस्त के लिए बिलासपुर, चम्बा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने इन जिलों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ जैसे हालात और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है...