कुल्लू, अप्रैल 5 -- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई थी, वहीं 19 अन्य घायल हो गए थे। घायलों को रेस्क्यू अभियान चलाकर तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस दुर्घटना के एक दिन बाद यानी रविवार को प्रशासन ने मृतकों व घायलों की पहचान जारी कर दी। यह भी पढ़ें- 15 मिनट पहले ब्रेक खराब हुए, गाड़ी रुकवाई भी लेकिन... कुल्लू हादसे की कहानी प्रशासन ने बताया कि इस सड़क हादसे में दीपाली पत्नी कर्ण निवासी दिल्ली, अमित निवासी पश्चिमी दिल्ली, सिमरन मेहरा पत्नी रोहित निवासी कोटा, राजस्थान तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। आखिरी शख्स की पहचा...