शिमला, सितम्बर 18 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने आखिरी चरण में भी कहर बरपाने से नहीं चूक रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश देखी गई है। शिमला में गुरुवार को दिनभर बादल बरसते रहे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक 424 लोगों की मौत हो चुकी है। 481 लोग घायल और 45 लोग लापता हैं। अकेले मंडी जिले में 66 लोगों ने जान गंवाई हैं। कांगड़ा में 57, चंबा में 50 और शिमला में 47 मौतें हुई हैं।इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.