शिमला, मार्च 12 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। ताजा हिमपात के कारण लाहौल-स्पीति में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मनाली-लेह सड़क को जिस्पा से आगे वाहनों के लिए बंद कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि बर्फबारी और फिसलन के कारण सड़क पर आवाजाही फिलहाल सुरक्षित नहीं है। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों प...