शिमला, मई 30 -- हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के साथ शनिवार सुबह गांवों का लोकतंत्र एक बार फिर उत्सव में बदल गया। पहाड़ों पर सुबह से बरसते बादलों और कई इलाकों में हो रही बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मतदान शुरू होने के महज दो घंटे के भीतर सुबह 9 बजे तक प्रदेश की 1189 ग्राम पंचायतों में औसतन करीब 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिमला, सोलन व कुल्लू सहित कई जिलों में सुबह से बादल बरसते रहे, लेकिन गांवों के लोग छाता और बरसाती लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचते नजर आए। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारों ने यह संकेत दे दिया कि खराब मौसम भी ग्रामीण मतदाताओं के लोकतांत्रिक उत्साह को नहीं रोक पाया। यह भी पढ़ें- हिमाचल की पंचायतों में युवाओं का जलवा, 22 से 25 साल के प्रधान बदलेंगे तस्वीरसुबह न...