शिमला, नवम्बर 30 -- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। विनय कुमार ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, शिमला में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व एचपीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने विनय कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विनय कुमार तीन बार के विधायक हैं और कांग्रेस की विचारधारा से गहराई स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.