शिमला, मार्च 29 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने करीब 17 महीने बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस बार संगठन में 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। खास बात यह है कि कई नए और युवा चेहरों को महासचिव जैसे अहम पदों पर जगह दी गई है, जबकि ऐसे कई नेताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है जिन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया था। पूर्व कुछ विधायकों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वर्ष 2027 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है।इन्हें मिली महासचिव पद की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस में महासचिव पद पर जिन नेताओं को जि...