नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली अमित झा यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए चल रहे कार्यों में अहम भूमिका हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में बनने वाले तीन बांध निभाएंगे। इसमें लगभग 7 से 8 वर्ष का समय लगेगा। लेकिन इनके तैयार होने से यमुना में ज्यादा पानी छोड़ा जाएगा और यमुना हमेशा स्वच्छ बनी रहेगी। इनमें उत्तराखंड के देहरादून/टिहरी गढ़वाल में यमुना पर बन रहा लखवार बांध, हिमाचल प्रदेश के सिरमौल जिला में गिरी नदी पर बन रहा रेणुकाजी बांध एवं दोनों राज्यों में टोंस नदी पर बन रहा किशाऊ बांध शामिल है। जानकारी के अनुसार यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर बीते दिनों केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें एक तरफ जहां यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए तत्काल आवश्यकता वाले सुझाव बताए गए तो वहीं दूसरी तरफ दीर्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.