नई दिल्ली, जनवरी 2 -- शिमला, संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक सरकारी कॉलेज में रैगिंग की शिकार 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने प्रोफेसर समेत चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतका ने अपनी मृत्यु से पहले बनाए एक वीडियो में कॉलेज के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न और तीन छात्राओं पर रैगिंग का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार, कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार ने छात्रा के साथ अशोभनीय हरकतें कीं और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस प्रताड़ना के चलते छात्रा गहरे सदमे में चली गई और लगातार भय के माहौल में रहने लगी, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों ने बताया कि छात्रा का विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया गया। 26 दिसंबर को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उपचार के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.