शिमला, जनवरी 31 -- हिमाचल प्रदेश में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों की पहचान के लिए किए जाने वाले सर्वे का चौथा चरण 1 फरवरी, 2026 से शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने इस बात पर एकबार फिर जोर दिया कि सरकार हर पात्र परिवार को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अलग-अलग सरकारी योजनाओं के जरिए लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि 'यह सर्वे पांच चरणों में होगा जिससे कोई भी जरूरतमंद गरीब परिवार अपने हक से वंचित न रह जाए।' आपको बता दें कि सर्वे के पहले तीन चरणों में प्रदेशभर से कुल 59,829 पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में जोड़ा गया है।कौन-कौन हैं पात्र? बीपीएल की मौजूदा चयन प्रक्रि...