शिमला, मई 4 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार तीसरे दिन भी सख्त रुख में बना हुआ है। राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि कई क्षेत्रों में घने बादलों का डेरा है। बीती रात भी शिमला और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गईं और बिजली की तारें टूटने से भी आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम के इस बदले मिजाज का असर ऊपरी क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिला है। शिमला और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हुई, जिससे सेब और गुठलीदार फलों की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, राज्य की ऊंची चोटियों पर बीती रात से हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है, जिससे ठंड फिर से लौट आई है। इस बेमौसमी बारिश का असर खेती पर भी पड़ा है। निचले और मैदानी इलाकों में गेहू...