जमशेदपुर, जून 30 -- जमशेदपुर।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज कर स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में हत्या हुई, इसलिए दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ट्रैफिक जांच के नाम पर वसूली और पुलिस पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। शाही ने चेतावनी दी कि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन और जरूरत पड़ने पर जमशेदपुर बंद कराया जाएगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जिले के अधिकारी निष्क्रिय हैं और अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है। यह भी पढ़ें- आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही ...