जमशेदपुर, जुलाई 10 -- जमशेदपुर। चर्चित हिमांशु हत्याकांड के आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिस्टुपुर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। लंबे समय से फरार चल रहे राहुल के सरेंडर के बाद पुलिस अब उससे मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करेगी । पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से घटना से जुड़े संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।हिमांशु हत्याकांड में राहुल दुबे को पहले ही नामजद आरोपी बनाया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच उसने अंततः सरेंडर कर दिया। यह भी पढ़ें- नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल से 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...