जमशेदपुर, जुलाई 8 -- जमशेदपुर। चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कई दिनों से फरार चल रहा बोदरा हूलिया बदलकर अदालत पहुंचा और पुलिस को चकमा देते हुए सीधे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस उसे न्यायालय से लेकर जेल चली गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के संपर्क में थे हिमांशु के हत्यारोपी : एसएसपीमुख्य आरोपी की पहचान विश्वनाथ बोदरा 27 जून की रात बिष्टूपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी है। घटना के बाद से वह फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश में...