जमशेदपुर, जुलाई 18 -- जमशेदपुर। बिष्टूपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना थी, लेकिन संक्रमण के कारण यह टाल दी गई। अब चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए दो और ऑपरेशन करने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि डीडी बार एंड कैफे के बाहर 27 जून की रात हुए हमले में हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके साथ मौजूद प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे पहले जमशेदपुर में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। तब से वह चि...