जमशेदपुर, जुलाई 6 -- डीडी बार एंड कैफे कांड में गंभीर रूप से घायल प्रत्यूष आनंद के परिजनों से शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूरभाष पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान प्रत्यूष आनंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि सरकार उपचार से लेकर न्याय दिलाने तक हर स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। यह भी पढ़ें- हिमांशु हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व विधायक अरविंद सिंह उन्होंने परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उन...