जमशेदपुर, जुलाई 26 -- हिमांशु सिंह हत्याकांड में जब्त डीडी बार संचालक नीरज सिंह की कार रिलीज करने की अर्जी सीजेएम की अदालत में लंबित है। अधिवक्ता आनंद झा ने बताया कि कार छोड़ने के लिए पक्ष रखा गया है। पहले केस के जांचकर्ता दारोगा ने अदालत में एक दिन में दो तरह का जवाब दिया था। अधिवक्ता के अनुसार, पुलिस द्वारा कार नहीं छोड़ने पर अदालत में उसकी सुरक्षा को लेकर हलफनामा देना चाहिए। मालूम हो कि 27 जून की रात आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की बिष्टूपुर स्थित डीडी बार में युवकों से विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पुलिस ने उनके मानगो आवास से दो कारें जब्त की थीं। इसके बाद नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व कार रिलीज की अर्जी उनकी पत्नी ने अदालत में दी थी। अदानत में समय पर जवाब नहीं देने पर शोकॉज नोटिस हुआ...