जमशेदपुर, जुलाई 15 -- जमशेदपुर। बिष्टूपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर करणी सेना से जुड़े हिमांशु सिंह हत्याकांड में एसआईटी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राघवेन्द्र उर्फ रवीन्द्र और गणेश मछुआ शामिल हैं। इसके साथ ही मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सिटी एसपी ललित मीना ने बताया कि राघवेन्द्र घटना के समय घटनास्थल के आसपास मौजूद था, जिसकी पुष्टि मोबाइल लोकेशन से हुई। वहीं गणेश मछुआ पर मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को फरारी के दौरान अपने अवैध शराब भट्ठी में पनाह देने और स्कूटी से सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल समेत वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोप...