जमशेदपुर, अगस्त 12 -- आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन नाबालिग आरोपियों की जमानत या अन्य तरह की सुनवाई एसआईआर (सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) के आधार पर होगी। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से जुड़े अधिवक्ता तीनों आरोपियों की घरेलू और सामाजिक स्थिति की जानकारी जुटा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिग आरोपी निम्न आय वर्ग के परिवार से हैं। इसे देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में तीनों नाबालिगों का पक्ष रखने के लिए नि:शुल्क वकील मुहैया कराया है। मालूम हो कि 27 जून की रात बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में डीडी बार के पास अपराधियों के एक समूह ने चापड़ से मारकर हिमांशु सिंह की हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड में नीरज सिंह की जामनत पर आज होगी सुनवाई उसका दू...