जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर। बिष्टूपुर डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद की जमानत अर्जी शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से रद्द हो गई। पुलिस ने बार मैनेजर को आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या मामले में ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इधर, बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत अर्जी पहले सीजेएम की अदालत से रद्द हुई थी। एडीजे-2 की अदालत ने नीरज की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए केस डायरी मांगी है। 27 जून की रात डीडी बार में विवाद के बाद अपराधियों ने हिमांशु सिंह एवं उसके दोस्त प्रत्युष को पुलिस की वाहन से निकालकर चापड़ से जख्मी कर दिया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड : डीडी बार के मैनेजर ने दी जमानत अर्जी इससे हिमांशु की अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि प्रत्युष का इलाज जारी है। अब वह घर लौट चुका है...