गुड़गांव, जून 15 -- सोहना, नरेश कुमार। मन में लगन, कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल करना नामुमकिन नहीं होता। इस बात को सच कर दिखाया है सोहना खंड के गांव भोगपुर निवासी हिमांशु खटावलिया ने। हिमांशु भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जब पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। हिमांशु ने बचपन में ही देश सेवा का जो संकल्प लिया था, उसे आज अपनी मेहनत के बल पर पूरा कर दिखाया है। आईएमए देहरादून से पूरी की सैन्य ट्रेनिंग यह भी पढ़ें- दिव्यदीप थल सेना में लेफ्टिनेंट चयनितहिमांशु की सैन्य ट्रेनिंग हिंमाशु खटावलिया ने भारतीय सेना के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमए देहरादून से अपनी कठिन सैन्य ट्रेनिंग पूरी की है। हाल ही में आयोजित पासिंग आउट परेड के समापन पर जब उनके कंधे पर...