हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर-आदित्यपुर बंद, कई भाजपा नेता हिरासत में
धनबाद, जुलाई 3 -- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में बढ़ते अपराध के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर के प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई। दूसरी ओर, सरायकेला के आदित्यपुर में बंद के दौरान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।इन इलाकों में बंद रहीं दुकानें जमशेदपुर के साकची, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टेल्को, टिनप्लेट, सिदगोड़ा, बारीडीह समेत कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं। बंद समर्थक विभिन्न बाजारों में घूमकर व्यापारियों से सहयोग की अपील करते नजर आए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.