रांची, जुलाई 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को लोक भवन, रांची में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भेंट की। जमशेदपुर के आदित्यपुर क्षेत्र में घटित बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के संबंध में एक ज्ञापन समर्पित किया। ज्ञापन में घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 27 जून, 2026 को आदित्यपुर में पुलिस की उपस्थिति में हिमांशु सिंह की हत्या हुई, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए...