नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में दहशत का पर्याय बने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने गैंग को बढ़ाने में तकनीक का भरपूर सहारा लिया। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए द्वारा उसके गुर्गों की तैयार चार्जशीट में हुआ है। वह विदेश में बैठकर रंगदारी का डिजिटल साम्राज्य चलाता था। वह इंस्टाग्राम और स्नैपचैट से गिरोह में नौजवानों को जोड़ता था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, विदेश में बैठकर इंटरनेट के जरिये गैंग चलाना हिमांशु भाऊ की मजबूरी भी थी और रणनीति भी। भाऊ गैंग के सोशल मीडिया हैंडल्स पर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक हथियारों की नुमाइश, भारी मात्रा में नकदी, लग्जरी कारों और बैकग्राउंड में दबंगई वाले हरियाणवी गानों के साथ रील्स पोस्ट की जाती थीं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी के ग्रामीण इलाकों के 18 से 25 सा...