आरा, फरवरी 11 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भाजपा (युवा मोर्चा) भोजपुर के जिलाध्यक्ष विभु जैन ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया है। इसमें पार्टी के युवा कार्यकर्ता हिमांशु प्रताप सिंह को जिला मंत्री (जिला सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि हिमांशु पूर्व में भी भाजयुमो के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी कार्य कुशलता, संगठनात्मक पकड़ और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सराहनीय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन और युवा रोजगार कौशल विकास मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाइगर, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, तरारी विधायक विशाल प्रशांत, शाहपुर विधायक राकेश ओझा, अगिआंव विधायक महेश पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा र...