आगरा, जनवरी 15 -- सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत हिमांशु चंद्रा मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 16 से 18 जनवरी तक विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्सबज्ज में आयोजित होगा। सचिव भारत महाजन ने बताया कि मैच प्रातः 10:00 बजे से खेले जाएंगे। शुक्रवार को सभी वर्गों के एकल मैच खेले जाएंगे। आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम ने बताया कि टूर्नामेंट में वर्ष 1988 से 2020 तक के 42 पूर्व छात्र भाग ले रहे हैं। पूर्व छात्रों को उनके बैच के अनुसार तीन वर्गों सुपर लेजेंड्स, लिजेंड्स और स्टार्स में बांटा गया है। प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में सिंगल्स और डबल्स के अलावा एक टीम इवेंट होगा, जिसमें चारों हाउसेज की टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। सभी मैच नॉकआउट प्रणाली के आधार पर होंगे। टूर्नामेंट का उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.