बरेली, दिसम्बर 3 -- बरेली, विधि संवाददाता। चर्चित हिमांशु गिहार एनकाउंटर कांड में एक बार फिर से बहस टल गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की अर्जी पर विशेष कोर्ट ने बहस के लिये अब 16 दिसंबर की तारीख तय की है। बता दें छह जनवरी 2006 को फरीदपुर क्षेत्र के गांव गुलाबनगर के पास शाहजहांपुर के हिमांशु गिहार का एनकाउंटर मीरानपुर कटरा पुलिस द्वारा किया गया था। मृतक के पिता अशोक गिहार की अर्जी पर प्रमुख सचिव के आदेश पर तत्कालीन थाना प्रभारी मीरानपुर कटरा दिनेश कुमार सिंह और पुलिस टीम के खिलाफ शाहजहांपुर के सदर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना के बाद सीबीसीआईडी ने थाना प्रभारी दिनेश सिंह, सिपाही अंजनी पांडेय, सुरेश और कमलेश के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। इस चर्चित एनकाउंटर में सुनवाई पूरी होकर बहस हेतु तिथि नियत चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.