प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। फाफामऊ विधानसभा के होलागढ़ में हिमांशु सरोज की हत्या के बाद सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व सपा नेता आदिल हजमा ने उनके परिजनों से मुलाकात की और 25000 की आर्थिक मदद की। साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि वो इस घड़ी में उनके साथ हैं और हर स्तर पर उनके साथ लड़ाई में शामिल रहेंगे। इस दौरान बेनी माधव विश्वकर्मा, राकेश सरोज, जीतलाल पासी, सौरभ यादव, हर्ष पांडेय, वसीम, अमन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भूमिहीनों को दी जाए जमीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...