हिमांशु के दोस्त पर लगाया परिजनों ने हत्या का आरोप
बागपत, मार्च 17 -- अमीनगर सराय। कस्बा निवासी हिमांशु शर्मा अपने दोस्त के साथ बाइक से 12 मार्च को सराय खिंदौड़ा मार्ग से शोभापुर इंटरनेट वाईफाई लगाने के लिए गया था। दोस्त ने परिजनों को फोन कर सड़क दुर्घटना में हिमांशु के घायल होने की जानकारी दी थी। हिमांशु की मेरठ अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। परिजनों ने दोस्त के बहकावे में आकर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के हिमांशु का अंतिम दाह संस्कार कर दिया था। सोमवार को मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर मृतक के साथी और उसके बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजन मंगलवार को कस्बेवासियों के साथ भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता नीरज शर्मा ने बेटे के साथी पर हत्या का आरोप लगाया। इस दौरान थाने पर मुकुल, सौरभ कंसल, प्रवेश, दिनेश, अमित बंसल, श्यामसुंदर गर्ग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.