गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर के शतरंज खिलाड़ियों का लगातार उच्च स्तर पर प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में सेंट जूड्स स्कूल के छात्र हिमांशु कुमार को विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) ने अक्तूबर में जारी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग सूची में रैपिड फीडे रेटिंग प्रदान की है। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि फीडे ने हिमांशु कुमार को 1524 रैपिड रेटिंग प्रदान की है। हिमांशु की इस उपलब्धि पर उनके पिता विश्व रंजन कुमार ने खुशी जताते हुए गोरखपुर जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं की सराहना की। हिमांशु की उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के संरक्षक पुष्पदंत जैन, सृंजय कुमार मिश्र, एस.ए. रहमान, अध्यक्ष सैयद नौशाद अली सब्जपोश, डेविड सिरिल, मिथिलेश श्रीवास्तव, मान्धाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल, विनय जायसवाल, ...