हिमांशु की हत्या में जगदीश ने दी अर्जी
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या के आरोपी जगदीश मंडल ने सोमवार को सीजेएम की अदालत में जमानत अर्जी दी है, जिसमें मंगलवार को अधिवक्ता अखिलेश सिंह बचाव में पक्ष रखेंगे। जबकि हत्याकांड के मुख्य आरोपी डीडी बार के मैनेजर ने जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दिया है। इधर, राघवेंद्र उर्फ घेरे और गणेश मछुआ की जमानत अर्जी सोमवार को सीजेएम की अदालत से रद्द हो गई। 27 जून की रात बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार में विवाद के बाद अपराधियों ने हिमांशु सिंह की चापड़ से मारकर हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.