फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद,संवाददाता। गांव सीकरी के हिमांशु उम्र 18 साल की मौत के मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने उसके दो दोस्तो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हिमांशु की मौत शुक्रवार को हुई थी। जिसका पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया। मृतक 12वीं क्लास का छात्र था। परिजन शुरू से ही उसके दोस्तों पर जान से मारने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-58 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सीकरी गांव की हरवती ने बताया था कि उनका बेटा हिमांशु बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार को उसके दोस्त अंशुल और समीर घर पर आए थे। दोनों दोस्तों के साथ हिमांशु बाहर घूमने निकल गया। कुछ समय बाद हिमांशु के मोबाइल से कॉल करके बताया कि वह बेहोश हो गया है। इस पर उसने अंशुल से कहा कि वह हिमांशु को बादशाह खान अस्पताल ले जाए। मृतक की मां...