प्रयागराज, अप्रैल 30 -- आशीष नेहरा क्लब ने मनीष देब स्मृति एसीए बी डिवीजन लीग में विराट स्पोर्ट्स क्लब पर पांच विकेट की जीत दर्ज की। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर बुधवार को विराट स्पोर्ट्स क्लब ने 188 रन (अनुज मिश्र 46, अशफाक अहमद 35, तेजस गुप्ता 33, मनोज वर्मा 22, अक्ष शर्मा 2/24, आर्यन मिश्र 2/28, आनंद यादव 2/48) बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्लब ने पांच विकेट पर 191 रन (हिमांशु मिश्र 81, आनंद यादव 49, शुभम बिंद 32, अंशुमान सिंह 27) बना लिए। मैच में रामचंद्र यादव और तौसीफ शेख अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे। यह भी पढ़ें- अंडर-14 क्रिकेट : फ्रेंड्स क्लब के हरिओम शतक से चूके यह भी पढ़ें- दरभंगा शहरी एकादश ने ग्रामीण एकादश को रौंदा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.