चम्पावत, मार्च 12 -- लोहाघाट। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में भीड़ नियंत्रण का दो दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस दौरान हिमवीरों को भीड़ नियंत्रित करने के बारे में बताया। पुलिस के एसआई सतीश शर्मा और कांस्टेबल सुधीर कुमार ने जवानों को विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। लाठी चार्ज करने, सुरक्षा घेरा बनाने आदि के बारे में बताया। यहां आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार, द्वितीय कमान सूबे सिंह, सहायक सेनानी गौरव कुमार, मनमोहन सिंह, डॉ. फिलिप गंगटे, अक्षय गणपति, अंकुर कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.