पिथौरागढ़, दिसम्बर 2 -- जिला बाल संरक्षण इकाई,जिला बाल कल्याण समिति,चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यो ने मुनस्यारी के फापा गांव पहुंचकर अनाथ बच्चों की समस्याएं जानी। टीम ने बच्चों को सरकारी योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करते की बात की। बताया कि उनकी शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालयों से वार्ता की जा रही है। बीते दिनों हिंदुस्तान अखबार की खबर का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन, डीसीपीयू व जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य फाफा पहुंचे। समिति की सदस्य ललिता पंत,चाइल्ड हेल्पलाइन की आशा चंद ने बताया कि नाबालिक हंसा, नेहा व नवीन से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। बच्चों के संरक्षक दादा उदय सिंह ने बताया की बच्चों के पिता खीम सिंह कोरंगा का 2021 मे निधन हो गया था, जिसके बाद इनकी माता सुनीता देवी की भी 10 नवंबर को मौत हो गयी है। जिसके बाद बच्चों की ...