हिमगिरी एक्सप्रेस से यात्री का बैग गायब
पटना, मई 12 -- कोलकाता के बैशानाबाग घाटा के रहने वाले सैकत नाग का बैग बदमाशों ने हिमगिरी एक्सप्रेस में गायब कर दिया। बैग में उनकी पत्नी के सोने की चेन, झुमके, आठ क्रेडिट कार्ड, 10 हजार नकद रुपये, चाबी आदि थे। सैकत नाग हिमगिरी एक्सप्रेस से पत्नी व मां के साथ पटना आ रहे थे। इसी दौरान ही दो बैग बदमाशों ने गायब कर दिया। दोनों बैग में ही गहने व अन्य सामान थे। इस बाबत पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना जंक्शन के रेल थाने में की है। रेल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- एसी कोच से यात्री का लाखों के सामान सहित बैग चोरी यह भी पढ़ें- जयनगर की ट्रेन से मोबाइल चोरी का केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.