नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- भारत में एक बार फिर से लोकतंत्र का त्योहार अपने उफान पर है। एक महीने के धुआँ धार प्रचार के बाद आज यानी 9 अप्रैल को दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के अलगे 5 साल का फैसला होने जा रहा है। सत्ता धारी पार्टी की वापसी होगी या विपक्ष बाजी मारेगा। इस मामले पर जनता अपना फैसला आज ईवीएम में बंद कर देगी। चुनाव आयोग की समय सारणी के अनुसार आज 9 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी में मुकाबला होगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों जैसे की गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की कुछ सीटों पर भी चुनाव संपन्न होंगे। असम में भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई और केरल में त्रिकोणीय मुकाबले के दावों के बीच जनता किसे चुनेगी इसका फैसला आज हो जाएगा। असम में हिमंत शर्मा की वापसी होगी या कांग्रेस के सर सेहरा सजेगा। केरल में वाम मोर्चा अपना इकलौता गढ़ बचा ...