नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हिमंता को देश का सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री बताया। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा, 'हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं। हिमंत सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया और गुमराह किया है, सबूत जनता के सामने हैं। असम की जनता कभी भी उनकी भ्रष्टाचार को माफ नहीं करेगी, सजा तय है।' यह भी पढ़ें- सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, कांग्रेस के आरोपों पर बिफरे असम के सीएम असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। एपीसीसी न...